अमृतसरः पिछली दिनी श्री दरबार साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट में पुलिस कर्मी की पिस्तौल छीनकर खुद को लोगी मारने के मामले में हाईकोर्ट ने डीजीपी को तलब किया है। जिसको लेकर डीजीपी आज वीसी के सामने पेश होंगे। जानकारी अनुसार पिछले रविवार को जस्टिस एनएस शेखावत श्री दरबार साहिब में दर्शनों के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं एएसआई अश्वनी भी स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद थे। इस दौरान अचानक एक व्यक्ति आया और एएसअई की पिस्तौल छीन ली और खुद को गोली मार ली। घटना को गंभीरता से लेते हाइकोर्ट ने डीजीपी को तलब किया है। हाईकोर्ट ने इसे सीधे तौर पर सुरक्षा में कोताही बताया है।