Jalandhar News: व्यक्ति ने खुद के गर्दन और बाजुओं पर मारे ब्लेड, हुआ लहूलुहान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: व्यक्ति ने खुद के गर्दन और बाजुओं पर मारे ब्लेड, हुआ लहूलुहान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव धीना के अड्डे पर व्यक्ति ने खुद के गले में ब्लेड मार लिए। जिसके बाद स्थानीय लोग उसे नजदीक क्लीनिक में उपचार के लिए लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने व्यक्ति के कट ज्यादा लगे होने के कारण उसे जालंधर सिविल अस्पताल रैफर कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद वचित्र ने बताया कि अड्डे पर नशेड़ी व्यक्ति ने खुद पर ब्लेड से हमला कर दिया और लहूलुहान होकर घूम रहा था। वचित्र ने बताया कि घायल हैप्पी नामक व्यक्ति ने खुद को शाहकोट का रहने वाला बता रहा है। उन्होंने बताया कि गर्दन और बाजुओं पर ब्लेड के कट होने के चलते क्लीनिक पर उसका प्राथमिक उपचार करवाया।

गर्दन पर घाव ज्यादा होने के चलते डॉक्टर ने जालंधर रैफर कर दिया। जिसके बाद घटना स्थल पर एबुलेंस की मदद उसे जालंधर सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है। लोगों ने कहाकि मामले की सूचना पुलिस को दी जा रही है। लोगों ने बताया कि पूछताछ में पता चला हैकि गांव धीना के पास व्यक्ति के रिश्तेदार भी रहते है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here