Jalandhar News: पद संभालते ही एक्शन में आए Finance Commissioner Taxation कृष्ण कुमार, ETO को किया सस्पेंड

0
Jalandhar News: पद संभालते ही एक्शन में आए Finance Commissioner Taxation कृष्ण कुमार, ETO को किया सस्पेंड

जालंधर, ENS: महानगर में ईटीओ के खिलाफ फाइनेंस कमिश्नर टैक्सेशन कृष्ण कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार मीटिंग में गैर हाजिर होने पर जालंधर-2 के ईटीओ जतिंदर वालिया के खिलाफ फाइनेंस कमिश्नर टैक्सेशन ने कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।

बताया जा रहा है कि जीएसटी भवन मीटिंग रखी गई, जिसमें ईटीओ गैर हाजिर रहा। फाइनेंस कमिश्नर टैक्सेशन कृष्ण कुमार पदभार संभालने के बाद पहली बार जालंधर में मीटिंग करने आए। वे अपने सख्त फैसलों के चलते लगातार सुखियों में रहते है। बता दें कि इससे पहले भी जतिंदर वालिया विभागीय कार्रवाई के शिकार हो चुके है।

बता दें कि हाल ही में आईएएस अधिकारी के तबादलें किए गए थे। जिसमें 1997 बैच के अधिकारी आईएएस कृष्ण कुमार को जल संसाधन विभाग के साथ Finance Commissioner Taxation का अतिरिक्त भार सौंपा गया था। वहीं पद संभालने के बाद पहली बार मीटिंग करने जालंधर पहुंचे आईएएस अधिकारी एक्शन के मूड में दिखाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here