Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Nepal Protests Gen Z: नेपाल में हिंसा के बीच जेल तोड़कर हजारों कैदी हुए फरार, भारतीय सीमा पर हाई अलर्ट
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Nepal Protests Gen Z: नेपाल में हिंसा के बीच जेल तोड़कर हजारों कैदी हुए फरार, भारतीय सीमा पर हाई अलर्ट

Mahabir
Last updated: September 10, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, काठमांडू/नई दिल्ली। Nepal Protests Gen Z: Nepal Jailbreak News Update: नेपाल में चारों तरफ हिंसा फैली हुई है। Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल (Nepal) में हिंसक प्रदर्शनों का फायदा उठाते हुए हजारों की संख्या में कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए हैं। ये कैदी सुरक्षाबलों से छिपकर भारत (India) में घुसने कि फिराक में हैं।

Contents
  • फरार कैदियों का पता लगाने के लिए तैनाती
  • घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू
  • फरार कैदी भारत में घुसने की फिराक में
  • भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

जानकारी के मुताबिक नेपाल (Nepal) में बुधवार दोपहर राजबिराज जेल (Rajbiraj Jail Nepal) में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कैदियों ने ब्लॉक B में आग लगा दी, जिसके कारण कई कैदी भाग निकले। जेल अधीक्षक गंगा योगी ने बताया कि आग को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। बावजूद इसके कुछ कैदी जेल से भागने में सफल रहे।

Nepal Protest
Nepal Protest

फरार कैदियों का पता लगाने के लिए तैनाती

नेपाली मीडिया (Nepali Media) की रिपोर्ट के मुताबिक, आग बुझाने के लिए एक दमकल गाड़ी भेजी गई, जबकि नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और फरार कैदियों का पता लगाने के लिए तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

इस बीच नेपाल (Nepal) के परसा की बीरगंज जेल (Birganj Jail Nepal) में सुरक्षाबलों ने एक घंटे तक चले हंगामे को शांत कराया जिसके बाद तनाव कम हो गया। कैदियों ने दक्षिणी दीवार को नुकसान पहुंचाकर भागने की कोशिश की थी, लेकिन अधिकारियों ने हवाई फायरिंग और आंसू गैस का इस्तेमाल करके स्थिति को नियंत्रण में कर लिया, जिससे चार कैदी मामूली रूप से घायल हो गए।

Nepal Protest Update
Nepal Protest Update

घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू

जेल प्रमुख खेमराज भुसाल ने बताया कि सुरक्षा बलों की घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। दीवार की मरम्मत का काम अभी चल रहा है। कैदी इस मौके का फायदा उठाकर भागना चाहते थे।

जेल प्रमुख भूसाल ने कहा कि नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाली सेना ने अशांति फैलाने के लिए दस राउंड से ज्यादा हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागे। उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में चार कैदी मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने आगे बताया कि टूटी हुई दक्षिणी दीवार की मरम्मत का काम अभी चल रहा है।

Social Media Ban Protest
Social Media Ban Protest

फरार कैदी भारत में घुसने की फिराक में

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद, सशस्त्र सीमा बल ने जेल से भागे और भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पांच कैदियों को तुरंत पकड़ लिया। ये कैदी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश करते हुए पकड़े गए।

अधिकारियों के अनुसार, सीमा चौकी पर जांच के दौरान एसएसबी कर्मियों ने इन कैदियों को पकड़ा और तुरंत हिरासत में ले लिया। इसके बाद, इन कैदियों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। काठमांडू में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान अफरा-तफरी के बीच नेपाल की दिल्लीबाजार जेल से बड़ी संख्या में कैदी भाग निकले।

Social Media Ban Protest
Social Media Ban Protest

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक, एसएसबी, जिसे नेपाल के साथ भारत की 1,751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा और भूटान से लगी 699 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है, नेपाल में ‘Gen-Z’ के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद फैली अशांति के बाद से सतर्क है।

अधिकारियों ने कहा कि एसएसबी जवानों की सतर्कता के कारण ही इन कैदियों को हिरासत में लिया गया। हालांकि, आगे की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए जेल के अंदर और आसपास नेपाली सेना तैनात कर दी गई है, क्योंकि कानून प्रवर्तन एजेंसियां राजधानी में नियंत्रण बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: आशा वर्करों के लिए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किया बड़ा ऐलान
Next Article Punjab Flood: बाढ़ से लोगों के बचाव हेतु 115 राहत कैंप जारी, 4533 लोगों को दिया आश्रय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.