Jalandhar : तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

0
Jalandhar : तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

जालंधर,ENS : – तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार परागपुर जी.टी रोड पर अपने साले के साथ पैदल जा रहा व्यक्ति गाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश पुत्र शमशेम निवासी गांव बानेमाऊ जिला प्रतापगढ़ यूपी हाल निवासी बीए-6 ब्लाक नंबर54 लवली यूनिवर्सिटी फगवाड़ा कपूरथला के तौर पर हुई है।

रमेश लवली यूनिवर्सिटी में रोटी बनाने का काम करता था। दकोहा पुलिस चौकी के इंजार्ज एसआई नरिंदर मोहन ने बताया कि मृतक रमेश के साले वरिंदर कुमार के बयानों पर अज्ञात वाहन के खिलाफ थाना रामा मंडी में 1069(1), 282, 129-ए, 125 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सोंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here