Punjab News: BJP को बड़ा झटका, प्रधान सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा

0
Punjab News: BJP को बड़ा झटका, प्रधान सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव से ठीक पहले भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें एक साल पहले ही इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कुछ दिनों से पार्टी से दूरी बना ली थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह रवनीत सिंह बिट्‌टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। बिट्‌टू लोकसभा चुनाव हार गए थे। हालांकि बाद में उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया।

पंजाब में 2 दिन पहले ही पंचायती चुनाव का ऐलान हुआ था। 15 अक्टूबर को वोटिंग होंगी। इसी दिन रिजल्ट भी आएंगे। 27 से 4 अक्टूबर तक पंच व सरपंच पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल कर सकते हैं।

करीब 4 महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई, लेकिन इस बार पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। भाजपा आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पार्टी के बाद तीसरे नंबर पर रही थी। भाजपा को करीब साढ़े 18 फीसदी वोट मिले थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here