पंजाबः महासभा के प्रदेश उप प्रधान पर तेजधार हथियार से हमला

गुरदासपुर: पनियाड़ रेलवे फाटक के पास 5 नकाबपोशों ने गुर्जर महासभा के प्रदेश उप प्रधान को तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। हमले के बाद आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। मामले की शिकायत पुलिस को की गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के पास पिस्तौल भी थी। गुर्जर महासभा के उप प्रधान सुरमुद्दीन ने बताया कि वह रोजाना की तरह पनियाड़ फाटक के पास स्थित अपने घर से मोटरसाइकिल पर दूध सप्लाई करने के लिए निकले थे। 

फाटक के पास पहले से ही 5 नकाबपोश खड़े थे, जिन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरियार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि वारदात आपसी रंजिश को लेकर अंजाम दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *