पंजाबः न्यू मॉडल टाउन में सड़क पर स्कूल के छात्रों ने की स्टूडेंट की पिटाई

लुधियानाः न्यू मॉडल टाउन में देर रात एक छात्र के साथ उसके स्कूल के स्टूडेंट्स ने जमकर मारपीट की। घायल छात्र की पहचान अंश के रूप में हुई है। उसका सिर फाड़ने के साथ दांत तोड़ दिए। दरअसल, अंश जिम से वापस घर जा रहा था। रास्ते में उसे 12वीं कक्षा के छात्रों ने आवाज दी, लेकिन वह रुका नहीं। इसी के चलते उस पर हमला किया गया। हमला करने वाले छात्रों ने अंश के किसी दोस्त को फोन कर उसे घर से बुलाने के लिए कहा। हमलावरों का कहना था कि अंश उन्हें घूर कर गया है। घायल अंश मुताबिक जब वह घर से वापस आकर उन छात्रों से बात करने गया तो उन्होंने तेजधार हथियारों से अटैक कर दिया।

अंश के पिता अमित ने बताया कि उनका बेटा बीसीएम शास्त्री नगर स्कूल में 10वीं की कक्षा में पढ़ता है। अंश के स्कूल में एग्जाम चल रहे हैं। सिर पर टांके लगने और दांत टूटने के कारण अब उसकी पढ़ाई भी प्रभावित होगी। अमित ने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रशासन को शिकायत दी। उन्होंने हमला करने वाले छात्रों को स्कूल से बाहर निकालने की मांग की। इस बारे में थाना मॉडल टाउन में भी उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है। एसएचओ गुरशिंदर कौर ने कहा कि सीसीटीवी आदि देखकर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *