जालंधरः मोहल्ला करार खां में डिलीवरी देने आए आटो से सिलेंडर चुराकर एक्टिवा सवार फरार हो गए। घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ए-स्टार एचपी कंपनी में काम करने वाले सोनू ने बताया कि वह घरों में सिलेंडर सप्लाई करता है। सोमवार को करीब 12 सिलेंडर लेकर घरों में सप्लाई देने निकाल था। करार खां मोहल्ला में सिलेंडर देने पहुंचा तो एक घर के बाहर आटो लगाकर सिलेंडर लेकर घर में देने चला गया। वापस आया तो देखा कि एक सिलेंडर कम था। उसने पास ही लगे सीसीटीवी चेक करवाए तो देखा तो एक एक्टिवा पर दो युवक आए और सिलेंडर उठाकर चले गए। फुटेज में उनके चेहरे भी साफ नजर आ रहे थे। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।