Punjab News: पुलिस कमिश्नर Kuldeep Chahal और SHO सहित 7 कर्मी DGP Disk Award से होंगे सम्मानित

0
Punjab News: पुलिस कमिश्नर Kuldeep Chahal और SHO सहित 7 कर्मी DGP Disk Award से होंगे सम्मानित

लुधियानाः जिले में बीते दिन वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल से करोड़ों की ऑनलाइन ठगी को सुलझाने के मामले में डीजीपी गौरव यादव का बयान सामने आया है। दरअसल, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इसके तहत पुलिस कमिश्नर सहित 7 मुलाजिमों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वालों में पुलिस कमिश्नर लुधियाना कुलदीप सिंह चाहल, साइबर पुलिस स्टेशन के एसएचओ जतिंदर सिंह, एएसआई राज कुमार, एएसआई परमजीत सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल रोहित बजाड और कांस्टेबल सिमरनदीप सिंह शामिल हैं। बता दें कि दिग्गज उद्योगपति वर्धमान टेक्सटाइल ग्रुप के चेयरमैन पद्म भूषण एसपी ओसवाल से साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट बताकर 7 करोड़ रुपये ठग लिये।

गिरोह ने ओसवाल पर दबाव बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट, कस्टम, सीबीआई और दिल्ली पुलिस के नकली दस्तावेज तक दिखाए। 22 दिन पहले हुई इस घटना की जांच के बाद पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को असम से गिरफ्तार कर उनसे 5.25 करोड़ रुपये के अलावा छह एटीएम और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान असम के गुवाहाटी निवासी अतनू चौधरी और आनंद कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस को असम निवासी निम्मी भट्टाचार्या, संजय सूत्राधार, रूमी और जिकर तथा पश्चिम बंगाल निवासी आलोक रंगी व गुलाम मोतर्बा की तलाश है। पुलिस का दावा है कि एक सप्ताह पहले भी लुधियाना के ही करोबारी रजनीश आहूजा से 1.01 करोड़ की ठगी भी इसी गिरोह ने की थी। इनके निशाने पर दस और कारोबारी थे, जिनकी डिटेल उनसे बरामद मोबाइल फोन से मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here