Home International नाव पलटने से 78 की मौत, देखें वीडियो

नाव पलटने से 78 की मौत, देखें वीडियो

0
नाव पलटने से 78 की मौत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: मध्य अफ्रीकी देश कांगो की किवु झील में एक नाव पलटने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।  देश के पूर्वी हिस्से में किटुकू बंदरगाह से कुछ मीटर की दूरी पर नाव डूब गई।

नाव अपने इसी बंदरगाह पर पहुंचना था, लेकिन अपने गंतव्य तक पहुंचने से कुछ सौ मीटर पहले ही नाव डूब गई। हादसे का शिकार हुई नाव दक्षिण किवु प्रांत के मिनोवा से उत्तर किवु प्रांत के गोमा जा रही थी। गोमा के किनारे पहुंचने पर नाव हादसे का शिकार हो गई और डूब गई। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन-जैक्स पुरुसी ने बताया कि नाव पर 278 लोग सवार थे।

उन्होंने कहा कि कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव पहले एक तरफ झुकती है फिर डूब जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here