Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : Alto Car सवार युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार

Jalandhar News : Alto Car सवार युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार

0
Jalandhar News :  Alto Car सवार युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार

जालंधर,ENS : थाना सदर पुलिस ने बुधवार को गांव जड़यिला के पास नाकेबंदी के दौरान एक आल्टो कार सवार युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गांव बजुआ कला निवासी सागर के रूप में की गई है। आरोपी से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि आरोपी ने यह नशा कहां से प्राप्त किया और किसे देने की योजना बना रहा था। इस मामले की जांच एएसआई गुरप्रीत सिंह और उनकी टीम द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here