Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर में 2 की मौत

Jalandhar News : ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर में 2 की मौत

0
Jalandhar News : ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर में 2 की मौत

जालंधर: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अड्डा काला बकरा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और कैंटर की भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह और दिलबाग सिंह पुत्र तरसेम सिंह दोनों निवासी किल्ली महासिंहवली बठिंडा जो कि जालंधर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सीमेंट की कुर्कियां लेकर जा रहै थे। जब वह अड्डा काला बकरा के पास पहुंचे तो उनकी ट्रॉली को एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि टैक्टर में से गुरप्रीत सिंह और दिलबाग सिंह हाईवे के बीच जा गिरे।

इस दौरान लोगों ने दोनों सिविल अस्पताल काला बकस ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। ए. एस. आई. सतनाम सिंह और ए. एस. आई. निशान सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली और कैंटर को साइड में कराया। इसके बाद पुलिस पार्टी द्वारा गुरप्रीत और दिलबाग सिंह के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here