Highlight:
- अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 2 सदस्यों से 1.5 किलो हेरोइन
- आरोपी जैकेट में छिपाकर करते थे हेरोइन की सप्लाई
- दिल्ली में रहने वाले अपने अफगान हैंडलर्स के संपर्क में थे आरोपी
- 2020 में अपहरण के मामले में जेल में बंद था सुखदीप सिंह
डीजीपी ने बताया कि आरोपी हाफ स्लीव जैकेट में हेरोइन छिपाकर सप्लाई करते थे। वहीं, अब पुलिस उनके बारे में जांच करने में जुटी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सुखदीप सिंह इससे पहले 2020 में अपहरण के एक मामले में शामिल था और मई 2024 से जमानत पर बाहर था। जिसके बाद वह वहां से फरार था। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द प्रेस वार्त के जरिए मामले का खुलासा करेंगी।