पंजाब : फाइनेंस कंपनी के बाउंसर पर बरसाई ईंटें, हुई मौत, देखें वीडियो

अमृतसर : गांव मूले चक में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की ईंटें मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरमन के तौर पर हुई है। पिछले कुछ समय से मुले चक गांव के एक परिवार द्वारा फाइनेंस की किस्त नहीं दी जा रही थी, जब वे किश्तें वसूलने गांव पहुंचे तो उक्त परिवार ने कंपनी के कर्मचारी हरमन की ईंटों से मारकर हत्या कर दी। अब परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

वहीं इस मामले में अमृतसर सेंट्रल के एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि मुले चक गांव में किस्त वसूलने गए एक व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस पार्टी मुले चक गांव गई और वहां भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने जिन लोगों का नाम लिखाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *