Home National Five Star Hotel में महिला के साथ दुष्कर्म, FIR दर्ज

Five Star Hotel में महिला के साथ दुष्कर्म, FIR दर्ज

0
Five Star Hotel में महिला के साथ दुष्कर्म, FIR दर्ज

नई दिल्लीः महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकारों की तरफ से तमाम तरह के दावे किए जाते रहते हैं। बावजूद इसके महिलाओं के साथ आए दिन रेप और गैंगरेप की खबरें आती रहती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। इसका अंदाजा शनिवार को आई एक खबर से लगाया जा सकता है।

दरअसल, यहां पर एक महिला ने दुष्कर्म को लेकर FIR दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक एक फाइव स्टार होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने दक्षिणी दिल्ली के रहने वाले अमित नाम के युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। मामला करीब एक साल पुराना है, लेकिन एफआईआर 3 अक्टूबर को दर्ज हुई है।

महिला ने अपनी लिखित शिकायत मे बताया कि पिछले साल उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमित नाम के युवक से हुई थी, जिसका साउथ दिल्ली में व्यवसाय है।

महिला का कहना है कि पिछले साल दिसंबर मे अमित ने उसे फाइव स्टार होटल बुलाया था और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत पर 3 अक्टूबर को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here