Home Punjab>Moga Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दौरान हुआ हादसा, करंट लगने से 2 की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दौरान हुआ हादसा, करंट लगने से 2 की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दौरान हुआ हादसा, करंट लगने से 2 की मौत, देखें वीडियो
मोगाः गांव कोट सदर खां में नगर कीर्तन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब ले जा रही बस के हाईटेंशन तारों से छू जाने से बस में करंट आ गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हुए हैं। मोगा पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। घायलों को कोट ईस खां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। कोट इसे खां के निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि गांव में ही गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब स्थित है। यहां आज प्रबंधन कमेटी की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कल यानी शुक्रवार को उक्त नगर कीर्तन रखा गया था। बस में पवित्र पालकी सजाई गई थी। जैसे ही नगर कीर्तन गांव के बीच में पहुंचा तो पालकी साहिब के ऊपरी खंभे हाईटेंशन तारों के संपर्क में आ गए। जिससे बस में करंट आ गया। बस में करंट आने से अफरा तफरी मच गई थी। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। जिनकी पहचान हरजिंदर कौर, कुलदीप कौर, सुरजीत सिंह, कुलदीप कौर, जोगिंदर कौर, मंजीत कौर और राज कौर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दो महिलाओं की भी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया से बातचीत में कोट इसे खां के एसएचओ अर्शप्रीत सिंह ने कहा- हम अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दौरान हुआ हादसा, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here