Home National voting के बाद CM Nayab Saini का आया बड़ा बयान

voting के बाद CM Nayab Saini का आया बड़ा बयान

0
voting के बाद CM Nayab Saini का आया बड़ा बयान

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मदतान के बाद दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री सैनी ने यह दावा ऐसे समय किया है जब हरियाणा विधानसभा चुनाव के कई ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस की जीत की संभावनाएं जताई गई हैं।

उन्होंने मतदान समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्ष में हर वर्ग के लिए काम किया है। सैनी ने ‘एग्जिट पोल’ के नतीजों पर पूछे एक सवाल का जवाब देते कहान कि हरियाणा को क्षेत्रवाद, परिवारवाद और राज्य के प्रति भेदभाव से मुक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here