Home Punjab>Batala Punjab News: एक ही रात चोरों ने दो कारों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

Punjab News: एक ही रात चोरों ने दो कारों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

0
Punjab News: एक ही रात चोरों ने दो कारों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

बटालाः थाना कादियां के अधीन पड़ते मोहल्ला धर्मपुरा में चोरों ने एक ही रात को दो कारों को निशाना बनाया। जानकारी अनुसार रमेश कुमार ने बताया कि रात को उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह सुबह ब्यास जाने के लिए वह घर से बाहर निकले तो देखा की कार वहां पर नहीं थी। आसपास भी तालाश की तो कहीं भी कुछ पता नहीं चला। जब सीसीटीवी चेक किए तो देखा कि दो बाइक सावर उनके घर के बाहर आकर रुकते है और एक व्यक्ति बाइक से उतर कर गाड़ी का लॉक तोड़ अपने साथ ले जाते है।

इसी तरह दूसरे मामले में रिटा कुमारी ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो दो नौजवान मोटरसाइकिल पर आते दिखाई देते है। जो उनकी कार को चोरी करने की कोशिश करते है, लेकिन कार का एक टायर नाली में चले जाने से कार वहां फस जाती है। जिससे उनकी गाड़ी चोरी होने से बच गई। जिसके बाद दोनों मामलों में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं पुलिस को सीसीटीवी भी सौंप दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here