पंजाबः पूर्व वित्तमंत्री के करीबी शराब कारोबारी के घर विजिलेंस की दबिश

बठिंडाः पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस को बादल की एक लोकेशन मिली है। हालांकि इस मामले में विजिलेंस अधिकारी कुछ नहीं कह रहे। वहीं प्लॉट घोटाले में फरार चल रहे पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल के करीबी के घर विजिलेंस ने दबिश दी है। दरअसल, शनिवार को विजिलेंस में बठिंडा में बादल के नजदीकी शराब कारोबारी जसविंदर जुगनू के घर रेड की। हालांकि विजिलेंस टीम के हाथ कुछ नहीं लगा क्योंकि जुगनू के घर पर कोई नहीं था।

जुगनू के घर रेड करने पहुंचे विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि प्लॉट घोटाले में जुगनू से रूटीन की पूछताछ करनी थी। इसी के चलते विजिलेंस टीम आज उनके घर पहुंची। लेकिन पता चला कि जुगनू के घर पर कोई नहीं है। मनप्रीत की गिरफ्तारी के बारे में विजिलेंस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में अभी तक विजिलेंस ने राजीव कुमार, अमनदीप सिंह, विकास अरोड़ा को गिरफतार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी मनप्रीत बादल, पीसीएस अधिकारी बिक्रमजीत शेरगिल और सुपरिंटेंडेंट पंकज की गिरफ्तारी बाकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *