Home Punjab>Bathinda Punjab News: थाने में गोली चलने से मुंशी की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: थाने में गोली चलने से मुंशी की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: थाने में गोली चलने से मुंशी की मौत, देखें वीडियो

बठिंडा: रामपुर सदर थाने से बड़ी खबर सामने आई है। जहां से थाने में गोली चलने से मालखाना के मुंशी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखपाल सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह पिछले समय से थाना सदर रामपुरा में मालखाना का मुंशी था। रोज की तरह वो सोमवार को फिर से जब थाने के मालखाना में ड्यूटी आया तो उसने मालखाना के अंदर पड़ी एके-47 से गोली चलने से उसकी मौत हो गई।

वही मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रदीप सिंह ने बताया कि मुंशी जब कुर्सी पर बैठने लगा तो अचानक सरकारी असहले से गोली चल गई। इस घटना में गोली मुंशी के सीने पर लगी। घटना की सूचना मिलते ही मुंशी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here