Home Punjab>Bathinda Punjab News: 11वीं कक्षा की स्टूडेंट का नहर से मिला शव, देखें वीडियो

Punjab News: 11वीं कक्षा की स्टूडेंट का नहर से मिला शव, देखें वीडियो

0
Punjab News: 11वीं कक्षा की स्टूडेंट का नहर से मिला शव, देखें वीडियो

बठिंडा। जिले के सरहिंद नहर से एक 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि सरहिंद नहर में बहमन पूल से आगे एक लाश तैरती जा रही थी। जिसकी सूचना लोगों ने सहारा मुख्यालय को दी। जिसके बाद सूचना पाकर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम विक्की कुमार व संदीप गिल घटनास्थल नहर पर पहुंचे।

जिसके बाद घटना बारे पुलिस को सूचना दी। युवती की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती 11वीं कक्षा की छात्रा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here