Home National स्कूल के चौकीदार की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

स्कूल के चौकीदार की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

0
स्कूल के चौकीदार की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

रुड़कीः उत्तराखंड में रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मारपीट का पूरा घटनाक्रम स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही पुलिस हत्या करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सूचना के मुताबिक झबरेड़ा थाना क्षेत्र के हरजोली गांव निवासी बालू नाई नामक व्यक्ति पिछले काफी समय से क्षेत्र के ही इकबालपुर स्थित देवपुर में एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। शनिवार की देर शाम भी बालू नाई स्कूल में अपनी ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांध कर पीछे से एक व्यक्ति ने गार्ड को लात मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने गार्ड के हाथ से डंडा छीना और उसके ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी गार्ड को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जब गार्ड का बेटा खाना लेकर पहुंचा तो उसने अपने पिता को घायल अवस्था में नीचे पड़ा हुआ देखा। इसके बाद गार्ड को रूड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान घायल व्यक्ति ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुट गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here