Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सीवीओ तक पहुंची अवैध मिर्माण की शिकयतें, कार्रवाई जल्द

Jalandhar News: सीवीओ तक पहुंची अवैध मिर्माण की शिकयतें, कार्रवाई जल्द

0
Jalandhar News: सीवीओ तक पहुंची अवैध मिर्माण की शिकयतें, कार्रवाई जल्द

जालंधरः महानगर में अवैध निर्माण का कार्य ढड़ल्ले से चल रहा है। पहले भी कई बार निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने जहां-जहां अवैध निर्माण रुकवाए थे, उनमें से अधिकांश जगह निर्माणं दोबारा शुरू हो गए हैं। शहर में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजिलेंस अफसर तक पहुंच रही है।

सीवीओ राजीव सेखड़ी का कहना है कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया खत्म होते ही वह टीम समेत जालंधर में जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है। इनमें से कई शिकायतें पहले निगम स्तर पर की गई है, लेकिन निगम के खानापूर्ति करने पर सीवीओ आफिस को भेजी गई हैं। कई अवैध कालोनियों और वहां बन रही रिहायशी इमारतों को लेकर भी शिकायत की गई है। ऐसी संभावना है कि यह टीम 20 अक्टूबर के आसपास आ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here