कल पंजाब का दौरा करेंगे राहुल गांधी!

अमृतसर : लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वही मिली जानकारी के मुताबिक कल यानी 2 अक्तूबर सोमवार को राहुल गांधी पंजाब के अमृतसर शहर पहुंच रहे हैं, जहां पर वे सबसे पहले श्री दरबार साहिब नतमस्तक होंगे तथा इस दौरान श्री दरबार साहिब में सेवा भी करेंगे। हालांकि राहुल गांधी का यह दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान राहुल गांधी राज्य में कांग्रेस पार्टी की स्थिति का जायजा ले सकते हैं तथा कांग्रेसी नेताओं व वर्करों के साथ मीटिंग भी कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *