पंजाबः सब्जी मंडी के उप-प्रधान पर नकाबपोश युवकों ने किया हमला, देखें CCTV

लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ शरारती अंनसरों द्वारा आए दिन तेजधार हथियारों के साथ हमला किया जा रहा है। वहीं ताजा मामला बहादुरके रोड स्थित सब्जी मंडी से सामने आया है। जहां उप-प्रधान रचिन अरोड़ा रिशू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। रचिन काम निपटाकर दुकान में हिसाब किताब देख रहे थे। 

इतने में उसकी दुकान के अंदर नकाबपोश घुस आए और लोहे की रॉड और डंडों से कई वार किए। बचाव में उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से सब्जी मंडी में दहशत का माहौल है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सब्जी विक्रेताओं से घटना की जानकारी हासिल की। बताया गया है कि झगड़ा किसी पुरानी रंजिश के चलते हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *