पंजाबः किसानों ने सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, आज देशभर पुतला फूंककर किया जा रहा प्रदर्शन, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर से किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, किसानों ने लखीमपुरी मामले को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। इस दौरान किसानों ने गोल्डन गेट के बाहर अजय मिश्रा टेनी का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। लखीमपुरी मामले में इंसाफ ना मिलने के कारण किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। किसान जत्थेबंदिया आज के दिन को पंजाब सहित पूरे देश में काला दिवस के रूप में मना रही है और किसानों द्वारा अर्थी फूंक प्रर्दशन किया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए किसान संघर्ष मजदूर कमेटी के सरवन सिंह पंढेर और गुरबचन सिंह चब्बा ने बताया कि पंजाब समेत पूरे देश में किसान संगठन लखीमपुर खीरी मामले में आरोपियों को जेल में डालने के लिए विरोध प्रदर्शन कर 3 अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर 2021 को भाजपा सरकार ने लखीमपुर खीरी में किसानों का नरसंहार किया था, जिसका मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा भी खुलेआम घूम रहा है। पंधेर ने कहा कि इन आरोपियों को जेल पहुंचाने के लिए किसान संगठन पूरे देश में प्रदर्शन किया जा रहा हैं।

बता दें कि 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया थाना क्षेत्र में हिंसा के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना तब हुई जब केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के क्षेत्र के दौरे का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने 4 किसानों को कुचल दिया, जिसमें आशीष मिश्रा भी सवार थे। इस घटना के बाद गुस्साए किसानों ने कथित तौर पर ड्राइवर और 2 बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। इस हिंसा में एक पत्रकार की भी मौत हो गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *