Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज के दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में, इन राशियों को करेगा प्रभावित, जाने राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज के दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में, इन राशियों को करेगा प्रभावित, जाने राशिफल

Mahabir
Last updated: September 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 15 September 2025: आज 15 सितंबर 2025 की तारीख है, सोमवार (Monday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज नए सप्ताह का पहला दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हुआ है। वहीं चंद्रमा, राहु और मंगल के बीच त्रिकोण योग भी बनेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इन योगों के चलते आज के दिन कुछ राशि वाले के लिए दिन बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 15 September 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है और आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके बॉस आपसे काफी खुश रहेंगे, लेकिन वाहनों का प्रयोग आप जल्दबाजी में ना करें।

परोपकार के कार्य से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको झूठा साबित करने की कोशिश करेगा। आप किसी अजनबी से लेन-देन ना करें।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने रूपए पैसे से संबंधित कोई जरूरी जानकारी किसी को नहीं देनी है।

शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। आपका कोई परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी।

परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आप आज संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान ही रहेंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप आज कोई फैसला बहुत ही समझदारी से ले। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाएं। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की यदि आप योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

किसी सरकारी मामले में फैसला आने में कुछ समय और लगेगा। आपका मन में थोड़ी निराशा हो सकती है और अधिकारियों की कृपा पर बनी रहेगी। आप अपने कर्जो को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कामों में अच्छे सफलता हासिल होगी। आप किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहेंगे और कोई रुका हुआ काम पूरा करने के पूरे कोशिश करेंगे।

बिजनेस में आप योजनाओं को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और आपको इन्वेस्टमेंट संबंधित कोई प्लान मिले, तो उसमें इनवेस्टमेंट सोच समझकर करें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें और वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, इसलिए किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं।

यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थापित कर दें। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप अपनी संतान को किसी नौकरी से संबंधित कोर्स के लिए तैयारी करा सकते हैं। आज आपकी अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सावधान रहकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है और आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के कोई किसी मौके भी हाथ से जाने नहीं देंगे, लेकिन आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको सामाजिक कामों के लिए कोई पुरस्कार आदि मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। सेहत आपकी नरम गरम रहेगी, जिसको लेकर एहतियात बरतनी होगी। आपकी जीवनसाथी से खटखटा हो सकती है।

आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें और आप अपने बिजनेस को और बेहतर करेंगे, जिससे आपकी काम की क्वालिटी बेहतर होगी और आपको कुछ बड़े-बड़े ऑर्डर भी मिल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सरकारी कामों को करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं।

आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा सा ध्यान रखना होगा। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखनी होगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है।

आपके सगे-संबंधी आपके कामो में पूरा साथ देंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। विद्यार्थीयो को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। आपके रिश्तेदारों से आपका किसी बात को लेकर वाद-विवाद छिड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

आपको महिला मित्रों से व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपनी किसी पुराने गलती से सबक ले और उसे दोबारा ना दोहराएं, तभी आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपको घूमने सुनने के दौरान कोई जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज आपके मन में कुछ संशय रहने के कारण उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई डील भी फाइनल होते-होते लटक सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके साथी आपको तनाव दे सकते हैं।

आप किसी दूसरे नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने पेट का खास ख्याल रखें, इसलिए अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज रखें और बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज जितिया व्रत का पारण साथ ही महादेव की करें पूजा-अर्चना; पढ़ें पंचांग
Next Article Rahul Gandhi: राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों से करेंगे मुलाकात
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.