पंजाबः इस मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

अमृतसरः महानगर में भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर विदेश भेजने या फिर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आते हैं। वहीं ताजा मामला अमृतसर के जडिंयाला गुरु से सामने आया है। जहां एक सरपंच के पति द्वारा इलाके में रह रहे परिवार को अपने झांसे में लेकर उन्हें नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी मारी है। मामला यह है कि अमृतसर के जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव अमरकोट की सरपंच के पति जोगा सिंह ने देवीदासपुरा गांव के एक परिवार के साथ धोखाधड़ी की।

इस संबंध में पीड़ित परिवार का कहना था कि जोगा सिंह ने उन्हें कहा था कि वह उसे पुलिस में भर्ती करा देगा। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी की आड़ में जोगा सिंह द्वारा पैसे लिए गए थे। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि जोगा सिंह ने उसे कहा था कि अब उसके विधायक सुखिंदर सिंह डैनी के साथ अच्छे संबंध हैं। वह उसे पुलिस में भर्ती करवा देंगे। पीड़ित का आरोप है कि जोगा सिहं ने पैसे लेकर उसकी झूठी ही किसी नाके पर इंटरव्यू करवा दी।

इस दौरान जब पीड़ित को पता चल गया कि उसके साथ धोखा किया जा रहा है, इसलिए उसने जोगा सिंह से वापस पैसे मांगे, लेकिन मुझे पैसे नहीं मिले। जिसके बाद पीड़ित ने आरोप लगाए कि जोगा सिंह ने उसके साथ ठगी की है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने सबूत के तौर पर पुलिस को एक ऑडियो भी दिया है। वहीं दूसरी ओर थाना जंडियाला गुरु के प्रमुख ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी सुच्चा सिंह द्वारा की गई, जिसमें जोगा सिंह आरोपी पाया गया। इस मामले में जोगा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई, जिसका एक ऑडियो भी सामने आया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *