पंजाबः लापता युवक का कत्ल कर गंदे नाले में फेंकने का शक, देखें वीडियो

गोताखोरों की मदद से तलाश रही पुलिस 

लुधियानाः जिले में युवक 17 सितंबर से लापता है। उसके परिजनों को शक है कि उनके बेटे को किसी ने मौत के घाट उतारा है। लापता युवक का नाम लिलान है। बीते दिन लिलान के परिजनों ने एक युवक को पकड़ा। जिसने उन्हें बताया कि एक काली सड़क का युवक है, जिसने लिलान को मार कर नाले में फेंक दिया है। उस युवक की निशानदेही पर बीते रात भी पुलिस ने काफी सर्च की, लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। इसी तरह आज से शाम तक पुलिस गंदे नाला शिवपुरी के आस-पास गोताखोरों की मदद से तालाश कर रही है।

लापता युवक जूस बेचने का काम करता था। थाना टिब्बा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके के लोग बताते है कि लिलान को उसी की पहचान वाला युवक जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है वह उसे शराब पीलाने के बहाने ले कर गया था। लिलान का कत्ल करके नाले में फेंका गया है या उसका पैर फिसलने से नाले में गिर कर मौत गुई है इस बारे अभी कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस को अभी तक शव बरामद नहीं हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *