पंजाबः भाजपा नेता के करीबी और पूर्व गनमैन के घर विजिलेंस की रेड, देखें वीडियो

बठिंडा: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मनप्रीत बादल की कल कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज कर दी गई। वहीं मनप्रीत बादल की तालाश के लिए विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है। इसी दौरान आज मनप्रीत बादल के पूर्व गनमेन की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि विजिलेंस ने आज बठिंडा में मनप्रीत बादल के पूर्व गनमेन के घर रेड की है। गनमैन गुरतेज सिंह के ग्रीन सिटी फेस नंबर 3 स्थित घर पर विजिलेंस ने छापेमारी की। 

जानकारी के अनुसार विजिलेंस का कहना है कि मनप्रीत बादल के पूर्व गनमेन गुरतेज सिंह को समन जारी किया गया था। प्लाट खरीद फरोख्त मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह जांच में शामिल होने नहीं पहुंचा। इसी के चलते विजिलेंस द्वारा आज बठिंडा स्थित ग्रीन सिटी में गनमैन को कोठी पर छापामारी की गई। लेकिन विजिलेंस को दरवाजा लॉक हुआ मिला। इसी के साथ विजिलेंस ने गनमेन के 2 अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी। 

पूर्व गनमैन गुरतेज जांच के घेरे में है। विजिलेंस का कहना है कि गनमेन होते हुए वह अपनी इतनी प्रॉपर्टी कैसे बना सकता है। कैसे इन कोठियों का मालिक बन सकता है। विजिलेंस दस्तावेज खंगालने में लगी हुई है। हर एंगल से जांच कर रही है। जिक्रयोग्य है कि कोर्ट ने प्लाट खरीद घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की गिरफ्तारी वारंट निकाला हुआ है जिसे लेकर तलाश जारी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *