Home Punjab>Moga Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से नौजवान की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से नौजवान की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से नौजवान की मौत, देखें वीडियो

ट्रैक पर पड़े शव से गुजरी एक ओर ट्रेन

मोगाः मोगा फिरोजपुर गांव घलकला के पास देर रात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि युवक की मौत के दौरान शव ट्रैक पर ही पड़ा हुआ था। इस दौरान एक ओर ट्रेन शव के ऊपर से गुजर गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने जीआरपी पुलिस और समाज सेवा सोसायटी को दी। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पुलिस और समाज सेवा सोसाइटी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। तालाशी के दौरान युवक के पास से उसका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस ओर एटीएम बरामद हुआ है। मृतक की पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई है। मृतक के आधार कार्ड के मुताबिक वह यूपी के सहारनपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मौके पर जब पुलिस युवक की लाश उठाने गई तो लाश ट्रैक पर पड़ी थी और उसके ऊपर से एक ओर पैसेंजर ट्रेन गुजर गई। इस मामले को लेकर देर रात पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here