Home Punjab>Ludhiana Punjab News : कार सवार युवकों पर पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार के लगे आरोप, तोड़ा गाड़ी का शीशा

Punjab News : कार सवार युवकों पर पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार के लगे आरोप, तोड़ा गाड़ी का शीशा

0
Punjab News : कार सवार युवकों पर पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार के लगे आरोप, तोड़ा गाड़ी का शीशा

जगराओं : बरनाला-जालंधर हाईवे पर उस समय हंगामा हो गया, जब नहर पुल अखाड़ा पर ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलने पर जब पुलिस अधिकारी ट्रैफिक शुरू कराने के लिए मौके पर पहुंचा तो ट्रैफिक में फंसे कार सवार दो लोगों ने पुलिस अधिकारी के साथ ही बहसबाजी करते हुए वर्दी पर हाथ डाल दिया। इतना ही नहीं पुलिस विभाग को लेकर गाली गलौज करते हुए पुलिस अधिकारी की कार का शीशा तक तोड़ दिया। आरोपियों की पहचान जसवीर सिंह निवासी किल्ली चाहला और गुरप्रीत सिंह निवासी किल्ली चाहला मोगा के तौर पर हुई है।

थाना सिटी के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बरनाला- जालंधर हाईवे पर नहर पुल अखाडा के पास ट्रैफिक जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है, जिस कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सूचना के बाद थाना सिटी से पुलिस कर्मी राजदीप सिंह को ट्रैफिक खुलवाने के लिए भेजा गया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक खुलवाने के लिए अपनी कार को नहर की पटरी पर खाली जगह पर गाडी खड़ी करनी चाही तो वहां मौजूद वरीजा गाड़ी सवार दो लोगों ने पुलिसकर्मी के पास आकर बहसबाजी करते हुए गाली गलौज करनी शुरू कर दी।

इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस कर्मी को गाड़ी से नीचे उतरने तक नहीं दिया और वर्दी पर हाथ डाल कर खीचातानी करने लगे। जैसे-तैसे कर पुलिस कर्मी ने अपनी वर्दी छुड़वाई तो आरोपियों ने सड़क से पत्थर उठाकर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस कर्मचारी ने आरोपियों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपी समझने की जगह पुलिस को गालियां देते रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here