जालंधर से जा रही सवारियों से भरी बस में लगी आग, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

लुधियाना :  लाडोवाल नजदीक एक प्राइवेट बस को आग लग गई। आग लगने के कारण बस पूरी तरह से राख हो गई। जालंधर से श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए बस जा रही थी। अचानक ड्राइवर को बस के इंजन से जलने की बदबू आने लगी। ड्राइवर ने तुरंत बस का इंजन चैक किया तो आग की लपटें निकलने लगी। ड्राइवर ने तुरंत आग देख सवारियों को बस से बाहर निकाला।

देखते ही देखते हाइवे पर बस में आग फैल गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना लाडोवाल की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने तुरंत यात्रियों को सुरक्षित जगह पर ठहराया। दमकल विभाग द्वारा आग को कंट्रोल किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाने में जुटी है। आग लगने से कई जगह जाम की स्थिति भी बन गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *