बरनालाः जिले के गांव खुड्डी खुर्द में पंचायत चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 5 की वोट पड़नी थी, लेकिन वार्ड नंबर 3 को 5 करने को लेकर वोटिंग बाधित हो गई, जिससे वोटिंग रुक गई। जबकि वार्ड नंबर 3 रिजर्व है और वार्ड नंबर 5 जनरल है। वहीं दूसरी ओर बरनाला ब्लॉक खुडडी कलां में प्रशासन के प्रंबध को लेकर सवाल खड़े हो गए है। जहां बूथ पर विकलांगों और बुजुर्गों के लिए व्हली चेयर का कोई प्रबंध नहीं किया गया, जिसके कारण बुजुर्गों और विकलांगों को वोटिंग के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर का नहीं प्रबंध, देखें वीडियो