गुरदासपुरः पोलिंग स्टाफ को लेकर जा रही बस की गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाइवे गांव काला नंगल के पास ट्रक के साथ टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोग को गंभीर चोटें लगी है। जबकि 4 से 5 व्यक्तियों को मामूली चोटें आई है। गंभीर जख्मियों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे के बाद एसडीएम विक्रमजीत सिंह ने सिविल अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने जख्मियों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि तेज बस की रफ्तार तेज होने के चलते यह हादसा हुआ है। मुलाजिम राज कुमार ने बताया कि बस में 5 पोलिंग पार्टियों की टीम बैठी थी। बस गुरदासपुर-अमृतसर हाइवे के पास काला नंगल के पास पहुंची तो बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। कर्मचारी दीपक ने बताया कि हादसे में उनके साथियों को गंभीर चोटें लगी है। जिससे उसकी बाजू फ्रैक्चर हुई है।