Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : पूर्व मैनेजर पर लगे आरोप, मालिक से मांगे 1 करोड़ रुपए

Jalandhar News : पूर्व मैनेजर पर लगे आरोप, मालिक से मांगे 1 करोड़ रुपए

0
Jalandhar News : पूर्व मैनेजर पर लगे आरोप, मालिक से मांगे 1 करोड़ रुपए

जालंधर,ens : इमीग्रेशन कंपनी के मालिक ने पूर्व मैनेजर पर धमकी देकर पैसे मांगने के आरोप लगाए है। जानकारी के अनुसार कूल रोड पर स्थित एप्लीकेशन टेक्नोलाजी इमीग्रेशन कंपनी के मालिक को उसके पूर्व मैनेजर ने धमकाकर एक करोड़ पांच लाख 43 हजार 545 रुपये मांगे। इमीग्रेशन कंपनी के मालिक हरप्रीत सिंह ने थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने पूर्व मैनेजर विनायक शर्मा निवासी चंडीगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 शिकायकर्ता हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनका इमीग्रेशन दफ्तर कूल रोड पर स्थित है। हाल ही में उन्होंने वहां से बस स्टैंड पर शिफ्ट किया है। उन्होंने बताया कि बीती 17 अप्रैल को उन्होंने अपने मैनेजर विनायक शर्मा को नौकरी से निकाल दिया था। कारण यह था कि उसका काम सही नहीं था। नौकरी से निकालने के बाद उसको उसका सारा बनता बकाया और बाकी सारे खर्चे दे दिए। आरोप था कि विनायक शर्मा ने इसके बाद कंपनी से और पैसे मांगे और कहा कि उसका बकाया ज्यादा बनता है।

 इसी के चलते विनायक उनको धमकाने लगा और उनकी कंपनी के खिलाफ झूठे केस करने और उनको फंसाने की बात कही। विनायक उनसे एक करोड़ से ज्यादा की रकम मांग रहा था। पुलिस ने जांच की और करीब 6 महीने बाद विनायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here