Home Punjab>Gurdaspur Punjab News: गलत चुनाव चिन्ह लगाने पर माहौल हुआ तनावपूर्ण, रोकनी पड़ी Voting , देखें वीडियो

Punjab News: गलत चुनाव चिन्ह लगाने पर माहौल हुआ तनावपूर्ण, रोकनी पड़ी Voting , देखें वीडियो

0
Punjab News: गलत चुनाव चिन्ह लगाने पर माहौल हुआ तनावपूर्ण, रोकनी पड़ी Voting , देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंचायती चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है, लेकिन हर कहीं माहौल बिगड़ता जा रहा है। अब एक मामला गुरदासपुर के गांव बबेहाली में देखा गया है। जहां एक उम्मीदवार के नाम के आगे गलत चुनाव चिन्ह लगाने से वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद पोलिंग स्टाफ ने वार्ड नंबर-8 बूथ नंबर-82 पर चुनाव प्रक्रिया रोक दी है। जिसके बाद पोलिंग एजेंट की ओर से शिकायत प्रिजाइडिंग अफ्सर को दे दी गई थी। हालांकि यह बात सामने नहीं आई है कि किस उम्मीदवार के नाम के आगे चुनाव चिन्ह गलत लगाया गया है। वहीं पोलिंग स्टाफ की ओऱ से वोटिंग रोकने से बूथ के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। जिससे मतदातओं में रोष पाया जा रहा है। बता दें कि जिस गांव में वोटिंग रोकी गई है वह शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान गुरबचन सिंह का गांव बबेहाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here