तरनतारनः खेमकरन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरहदी गांव महंदीपुर में आज मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान तेजधार हथियार से एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोसी किसानों के साथ हुए झगड़े में फौजी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रछपाल सिंह पुत्र स्व. बलदेव सिंह फौजी के रूप में हुई है। खेमकरण थाने की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही हैय़ इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply