पंजाबः नशें में धुत्त महिला की वीडियो हुई वायरल 

अमृतसरः पंजाब में नशे के खिलाफ भले ही सरकार द्वारा मुहिम चलाई गई है, लेकिन नशे में धुत युवओं के बाद महिलाओं के कई मामले सामने आ चुके है। वहीं जंडियाला गुरु में स्कूल के नजदीक नशे में टली औरत की एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में धुत्त महिला ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। इस दौरान कुछ कदम चलकर बैलेंस ना बन पाने के कारण महिला रुक गई और वहीं पर काफी समय तक झूलती रही। हैरानी की बात यह है कि नशे में झूलती औरत का यह पहला मामला नहीं है।

इससे पहले भी कई महिलाओं के नशे में धुत्त होने के मामले सामने आ चुके है। लेकिन पुलिस प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है। नशे की ओवरडोज से कई लोगों की मौते हो रही है। जबकि इस मामले को लेकर लोगों से बात की जाती है तो उनका कहना है कि पुलिस को पता है लेकिन वह उक्त नशा बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रही। बता दें कि पंजाब में आप पार्टी की सरकार को खत्म करने के दावे करके सत्ता में आई थी। लेकिन अभी भी नशे से लोगों की मौतों के आकंड़े कम नहीं हो रहे। यही कारण है कि विपक्ष भी आप पार्टी नशे को लेकर निशाने साधने लगा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *