Home Punjab>Ludhiana Punjab News: हिंदू नेता के घर पेट्रोल बम से बाइक सवार व्यक्तियों ने किया हमला, देखें CCTV

Punjab News: हिंदू नेता के घर पेट्रोल बम से बाइक सवार व्यक्तियों ने किया हमला, देखें CCTV

0
Punjab News: हिंदू नेता के घर पेट्रोल बम से बाइक सवार व्यक्तियों ने किया हमला, देखें CCTV
लुधियानाः न्यू चंद्र नगर गली नंबर 3 में हिंदू नेता के घर पर बाइक सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। हमले में हिंदू नेता की ए-स्टार कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी घई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हैबोवाल थाने और जगतपुरी चौकी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में बाइक सवार 2 अज्ञात युवक आए और पेट्रोल बम से हमला कर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए शिवसेना भारत वंशी प्रमुख योगेश बख्शी ने बताया कि जब उन्होंने गली में शोर सुनते ही वह घर से बाहर आए और उन्होंने देखा कि उनकी ए-स्टार कार में आग लगी हुई थी। बख्शी ने कहा कि आग को उन्होंने कंट्रोल किया। जिसके बाद आस-पास के लोगों से आग लगने का कारण पूछा लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो खुलासा हुआ कि दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए। योगेश मुताबिक बदमाशों ने उनके घर से कुछ दूरी पर बाइक रोका। कुछ दूरी पर कांच की बोतल में आग लगाकर उनके घर की तरफ पेट्रोल बम बनाकर मारा। बख्शी ने कहा कि उनकी कार पर कांच की बोतल गिरी जिस कारण उनकी कार में भी आग लग गई थी। बख्शी ने कहा कि 30 जुलाई को उसे थ्रेट भी मिल चुकी है। वह इस संबंधी पुलिस कमिश्नर से भी मिला। जिसके बाद उसने इलाके पुलिस को भी कई बार शिकायत की है। योगेश ने कहा कि पेट्रोल बम की घटना के बारे उसने पुलिस के सीनियर अधिकारियों को सूचित कर दिया है। देर रात पुलिस चौकी जगत पुरी से पुलिस जांच के लिए आई थी। वह पुलिस कमिश्नर से मांग करते हैं कि हमला करने वालों को जल्द दबोचा जाए। मामला पुलिस के सीनियर अधिकारियों के ध्यान में है। आज दिन के समय सीसीटीवी फूटेज खंगाली जाएगी। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

हिंदू नेता के घर पेट्रोल बम से हमला, देखें CCTV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here