Home Punjab>Amritsar Punjab News: अब फिर 2 दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Punjab News: अब फिर 2 दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

0
Punjab News: अब फिर 2 दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

मोहालीः पंजाब सरकार ने श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 19 अक्टूबर को अमृतसर जिले में छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को रविवार होने के कारण स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे।

इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री गुरु रामदास साहिब के गुरुपर्व के उत्सव को ध्यान में रखते हुए 19 अक्टूबर, शनिवार को अमृतसर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है। बता दें कि श्री रामदासजी सिखों के चौथे गुरु थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here