Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Saloon और कपड़ा व्यापारियों पर GST विभाग की नज़र

Jalandhar News: Saloon और कपड़ा व्यापारियों पर GST विभाग की नज़र

0
Jalandhar News: Saloon और कपड़ा व्यापारियों पर GST विभाग की नज़र

जालंधरः त्योहारों के सीजन के चलते जीएसटी विभाग भी एक्शन में दिखाई दे रहा है। जीएसटी विभाग ने सैलून व कपड़ा व्यापारियों सहित अन्यों पर सर्च अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत टीमों का गठन करते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। करवा चौथ सहित अन्य फेस्टिवल सीजन को लेकर शहर के बड़े सैलून लाखों का बिजनेस करते हैं लेकिन जीएसटी के नाम पर सरकार को टैक्स नहीं देते हैं। ऐसे में अब जीएसटी विभाग के अधिकारी बाजारों में शॉपिंग करने वाले कस्टमर और व्यापारियों की चैर्किंग भी करेगा, जो बिल नहीं काटेगा उसके खिलाफ बड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जीएसटी विभाग ने शहर के बड़े सैलून ओर कपड़ा व्यपारियों पर अपनी नज़र रखने के लिए विभाग ने कई टीमों का गठन किया है। जालंधर-1 के स्टेट टैक्स अधिकारी मनमोहन सिंह, जसपिंदर पाल सिंह, जसपाल सिंह, अर्शदीप सिंह, करन, अशोक कुमार, जालंधर-2 में धर्मेंद्र, अरुणप्रीत सिंह, पवन, अशोक कुमार, सलिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, जालंधर-3 में नवतेज सिंह, मृणाल शर्मा, परमजीत सिंह, आस्था गर्ग, करनबीर सिंह रंधावा व शैली की ड्यूटी लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here