Home Punjab>Ludhiana Punjab के सभी Toll Plaza आज से होंगे Free, इस Toll पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Punjab के सभी Toll Plaza आज से होंगे Free, इस Toll पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

0
Punjab के सभी Toll Plaza आज से होंगे Free, इस Toll पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो
चंडीगढ़: किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां द्वारा आज से पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया गया है। वहीं लोडवाल टोल प्लाजा पर आज हंगामा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार टोल पर फास्टटैग को लेकर कार चालक और टोल कर्मियों में विवाद हो गया। इस दौरान टोल प्लाजा पर दोनों में हुए विवाद को लेकर काफी हंगामा हो गया। इस दौरान कर्मी ने कहा कि कार चालक के फास्ट टैग में पैसे नहीं है, लेकिन वह विवाद कर रहा है। जबकि कार चालक का कहना है कि वह कल भी फास्ट टैग के जरिए ही इस टोल से गुजरा था। वहीं टोल कर्मी ने बताया कि कार चालक का एचडीएफसी का फास्ट टैग है। फोन के जरिए कर्मी ने दिखाया कि बैंक वालों की ओर से कार चालक का फास्ट टैग बंद किया गया है, लेकिन कार चालक द्वारा हंगामा किया जा रहा है। जबकि कार चालक द्वारा टोल कर्मियों द्वारा गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए गए। कार चालक ने कहा कि वह टोल कर्मी से बात कर रहे थे कि अन्य कर्मी उसके साथ गुंडागर्दी करने के लिए आ गए, जिसको लेकर विवाद हो गया। बता दें कि किसानों द्वारा धान की उचित खरीद नहीं होने और मंडियों से फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने के विरोध में आज राज्य के सभी टोल प्लाजा को फ्री करने की घोषणा की गई है। यह घोषणा बी. के. यू (एकता-उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने किया है। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर से राज्य में सत्तारूढ़ दल के नेताओं के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के घरों के सामने भी स्थाई मोर्चे लगाए जाएंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, ये धरने जारी रहेंगे। किसान नेताओं ने मांग की कि धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर निर्विग्न शुरू की जाए और कम कीमत पर बिकने वाले धान की कमी को पूरा किया जाएं। पंजाब सरकार की सिफ़ारिश पर पानी की बचत के लिए बीजी गई पी.आर-126 किस्म के पूसा 44 से कम झाड़ की और एम.एस.पी. से कम मूल्य की कमी भी राज्य सरकार पूरी करे। धान की खरीब संबंधित अधिक से अधिक नमी 22 फीसदी की जाए और दागी दानों जैसे अन्य शर्तों में ढील दी जाए। उन्होंने मंडी मजदूरों की मांगें भी मानने की अपील की।

इस Toll पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here