इसी बीच सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंची और दोनों को बचाया और हिरासत में लेकर थाना ले आई। अरबिन्द यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मौसेरे भाई अंशु और राघवेन्द्र से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन लोगों ने पैर से मैदा गूंथते हुए वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं। इनमें एक झांसी जिला स्थित पूंछ थाना के सेसा गांव निवासी हर प्रसाद यादव का पुत्र अरबिन्द यादव है। दूसरा जालौन जिला के चुरकी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी मंगल लाल का पुत्र सतीश कुमार श्रीवास्तव है। थाना प्रभारी ने कहा कि इनके पास से एक सफेद रंग का फिटकिरी जैसा ठोस पदार्थ केमिकल मिला है। जिसे थोड़ा सा लगभग आधा चम्मच पूरे बाल्टी में डालने पर पूरा पानी खट्टा हो जाता है। इसे मेडिकल लैब में भेजा जायेगा। वर्तमान में इनके गार्जियन को बुलाकर बॉन्ड लिखवाया जायेगा। अगर सफेद पदार्थ हानिकारक निकला तो दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि वे लोग गढ़वा के किराना दुकान से सफेद केमिकल खरीदते हैं। इसकी भी जांच कराई जायेगी।वायरल वीडियो से गोलगप्पे के दीवाने हो जाएंगे हैरान, स्वाद के लिए मिलाया जा रहे ये पदार्थ#Golgappalovers #viralvideo #ingredients #RadhikaApte #ArrestMaulanaRashidi #added #taste #IPLAuction #Encounterbollywood #Encounternews pic.twitter.com/XHBK2oXqfz
— Encounter India (@Encounter_India) October 17, 2024