Home National निकिता पोरवाल बनी Miss India 2024

निकिता पोरवाल बनी Miss India 2024

0
निकिता पोरवाल बनी Miss India 2024

नई दिल्ली :  मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है।फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया। ये आयोजन मुंबई के वर्ली में हुआ है। निकिता अब मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था। निकिता को मिस इंडिया का खिताब मिलने के बाद उनके अरविंद नगर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

बता दें कि अगस्त महीने में निकिता ने फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब जीता था। बेटी के मिस इंडिया बनने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। देशभर की 29 सुंदरियों के बीच निकिता को विजेता चुना गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। करीब दो माह पहले ही शहर की निकिता पोरवाल ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश 2024 का खिताब जीता था।

उन्होंने पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और उसमें वे सिलेक्ट हुई थीं। निकिता को एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है। निकिता कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिख चुकी हैं। उनके लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है। ये पहली बार है जब मध्यप्रदेश से किसी ने मिस इंडिया का खिताब जीता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here