पंजाबः USA से वाटर प्रूफ कागज मंगवाकर तैयार किया 120 फीट का रावण, बरसात को देगा मात, देखें वीडियो

लुधियानाः दहशरा के त्यौहार को लेकर रावण बनाने की तैयारियां जोरो पर है। वहीं दरेसी मैदान में पंजाब का सबसे बड़ा 120 फीट का रावण बन रहा है। इस रावण पर बरसात भी अपना असर नहीं दिखा सकती क्योंकि यह वाटर प्रूफ कागज से बन रहा है। विशेष रुप से रावण को तैयार करने वाले कारीगरों का दावा है कि उन्होंने USA से इस रावण को तैयार करने के लिए कागज मंगवाया है तांकि बरसात आने पर यह खराब न हो सके।

120 फीट ऊंचा रावण देखने के लिए शहर निवासियों को विजय दशमी का बेसबरी से इंतजार है। रावण को तैयार करने वाले कारीगर करीब एक महीना पहले ही शहर में आ जाते है। रावण तैयार होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच इसे जलाने के लिए लोगों के बीच रखा जाता है। रावण बनाने वाले कारीग अकील खान ने बताया कि वह आगरा से आए है। 40 लोगों की टीम है जो दो हिस्सों में काम कर रही है। 20 लोग पानीपन में है और 20 लोग पंजाब में है। पंजाब के मोहाली, चंडीगढ़, जालंधर कैंट और लुधियाना में रावण तैयार किए जा रहे है। दरेसी में जो रावण, मेघनाथ और कुभकर्ण तीनों पुतले करीब 3 लाख में तैयार हो रहे है।

अकील खान ने बताया कि उनके मामा इमरान सिविल इंजीनियर है। उन्होंने पुश्तैनी काम रावण बनाने के कारण अपनी नौकरी छोड़ दी। 1992 से उनका परिवार रावण बनाने का काम करता आ रहा है। यह उनकी तीसरी पीढ़ी है। उनकी एक बहन है जो सरकारी स्कूल में टीचर है जब काम अधिक आ जाता है तो वह भी रावण बनाने में उनकी मदद करने आती है। पढ़ा लिखा परिवार होने के बावजूद वह अपने बाप-दादा के इस कारोबार को संभाल रहे है। दशहरा पर्व से पहले वह शादी-विवाह आदि में पटाखे सप्लाई करने का काम करते है। अकील ने बताया कि 120 फीट ऊंचे रावण की जैकेट बहुत आकर्षण का केन्द्र रहेगी। जैकेट पर एक चक्र बनेगा।

कम्प्यूटराइज्ड डिजाइन से इसे बनाया जा रहा है। आग लगने के बाद अलग-अलग रंग बिरंगी रोशनियों से रावण जलेगा। जैकेट में लगी आग एक अलग हिस्सा रावण के जलने का पेश करेगी। दरेसी मैदान में वह 2004 से रावण बना रहे है। कारीगर अकील ने बताया कि वैसे वह टेलर है। जब दशहरा का मेला आता है तो आगरा में करीब 4 महीने पहले रावण का चेहरा बनाने की तैयारी शुरु कर देते है। उनकी टीम में ज्यादातर कारीगर मुस्लिम है। वह हिन्दू भाईचारे के त्यौहार में शमूलियत करके भाईचारे का भी संदेश देते है। अकील मुताबिक लुधियाना में दुगरी, अग्र नगर, धांदरा रोड़, चंडीगढ़ रोड आदि इलाकों में भी उनका काम चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *