पंजाबः पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी को लेकर कोर्ट का आया फैसला 

अमृतसरः पंजाब के पूर्व डिप्टी CM ओम प्रकाश सोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति केस में गिरफ्तार हुए ओपी सोनी को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद सोनी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के तकरीबन 3 महीने बाद जमानत दी है। दो दिन लगातार चली बहस के बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। यह राहत उन्हें मेडिकल स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर दी गई है। अमृतसर कोर्ट में बेल रद्द होने के बाद ओपी सोनी ने हाईकोर्ट का रुख किया था। बीते दिन वीरवार को भी इस मामले को लेकर 2 घंटे बहस चली। जिसके बाद जज ने मामले को आज तक के लिए मुलतवी कर दिया। आज सुबह भी सोनी कोर्ट में पेश हुए और दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आज उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *