Home Haryana तेज रफ्तार Fortuner Car ने स्कूटी सवारों को लिया चपेट में

तेज रफ्तार Fortuner Car ने स्कूटी सवारों को लिया चपेट में

0
तेज रफ्तार Fortuner Car ने स्कूटी सवारों को लिया चपेट में

हरियाणा : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। इन हादसों  में कई बार लोगों को गंभीर चोटें आती है। ऐसा ही मामला कैथल के पुंडरी से सामने आया है। जहां देर  शाम कैथल के पुंडरी के हाबड़ी मोड़ पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। फॉर्च्यूनर कार चालक बाइक को 500 मीटर तक घसीटते ले गया।

 मिली जानकारी के अनुसार कार सवारों ने शराब पी रखी थी। हाबड़ी मोड़ पर पहले कार सवारों ने स्कूटी को टक्कर मारी, उसके बाद मार्किट वालों से झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद गाड़ी लेकर भागे तो बाइक सवार को 500 मीटर घसीटते हुए ले गए। बाइक पर दो लोग सवार थे जिन्हें हल्की चोट आई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here