पंजाब : ट्रक और टिप्पर की आमने-सामने हुई टक्कर, मौत

गढ़शंकर : सड़क पर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का कारण बनते है। ऐसा कोई दिन नहीं जब सड़क दुर्घटना नहीं घटती हो। तेज रफ्तार वाहन हर रोज किसी न किसी की मौत की वजह बनते है। ऐसा ही मामला गढ़शंकर से सामने आया है। जहां मंगलवार सुबह करीब 2 बजे गढ़शंकर नवांशहर रोड पर गांव दीनोवाल खुर्द के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अवतार सिंह (45) पुत्र नछत्तर सिंह निवासी सुभाना जिला लुधियाना टिप्पर नंबर पीबी 10जी जेड 7284 लेकर गढ़शंकर वाले साइड से नवांशहर जा रहा था। रात करीब 2 बजे सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सरकारी अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *